उतरौला बलरामपुर-विधान सभा चुनाव में बिजली की समस्या सबसे बड़ा मुद्दा बनने वाला है शासन- प्रशा सन के निर्बाध आपूर्ति के दावों की खिल्ली उड़ा रहा है। बिजली महकमा नगर क्षेत्र में 12 घंटे की भीआपूर्ति नहीं कर पा रहा है। कभी इटई मैदा सब मिशन सेन्टर से दिन भर में पांच-पांच बार सप्लाई फेल होने की सूचना देकर दिन और रात में कटौती की जा रही है। तो कभी उप केन्द्र पर खराबी बता कर लाइट गुल कर दी जाती है! विभागीय कर्मचारियों की लेट लतीफी के चलते बिजली विभाग की लापरवाही का आलम यह है कि फाल्ट को खोज ने में भी पांच से छह घंटे बरबाद कर दे देते हैं। लो वोल्टेजकी समस्या से टाउन टू के उपभोक्ता जूझ रहे हैं तो ग्रामीण क्षेत्रों में चौबीस घंटों में पांच घंटे की भी आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कहने के लिए क्षेत्रीय विधायक ने उच्चशक्ति वाले ट्रांस फार्मर उप लब्ध कराए हैं।लेकिन उसका लाभ भीकेवल टाउन वन के ही उप भोक्ताओं तक सीमित है। बिजली आपूर्ति की अव्यवस्था ऐन चुनाव से पहले होने से उमस व गर्मी से जूझ रहे,उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे रहा है, और आग में घी डालने का काम विभा ग की लापरवाह अधि कारी व कर्मचारी कर रहे हैं। स्थानीय निवासी फिरोज अहमद खान, इसरारुल हसन उर्फ बब्लू खां,वारिश अली एजाज मलिक, हसीब खां, का कहना है कि बड़े फाल्ट के अति रिक्त लोकल फाल्ट के नाम पर भी लगातार ट्रिपिंग की जाती है लेकिन किसी अधिकारी और जनप्रतिनिधि लोगों की इस समस्या पर नजर नहीं जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know