बलरामपुर- जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन द्वारा कार्यालय अधिशासी अभियंता, सरयू नहर खंड एवं आवासीय परिसर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय भवन, परिसर एवं आवासीय क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेते हुए परिसर को व्यवस्थित, स्वच्छ एवं आकर्षक बनाए जाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कार्यालय एवं आवासीय परिसर में समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित किए जाने तथा आवश्यकतानुसार रंग-रोगन कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालय एवं उससे संबंधित परिसर सुव्यवस्थित एवं स्वच्छ दिखाई दें, इसके लिए नियमित रूप से साफ-सफाई एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।
उन्होंने परिसर में खाली एवं उपयुक्त स्थानों पर हॉर्टिकल्चर एवं लैंडस्केपिंग का कार्य कराते हुए हरियाली विकसित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परिसर में पौधरोपण, फूल-पौधों एवं अन्य हरित क्षेत्रों को विकसित करते हुए बेहतर वातावरण तैयार किया जाए तथा लगाए गए पौधों के नियमित रखरखाव एवं संरक्षण की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परिसर की बाउंड्री एवं उसके आसपास की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने परिसर की बाउंड्री से सटे अवैध अतिक्रमण को नियमानुसार हटवाए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय एवं आवासीय परिसर के रखरखाव को बेहतर बनाते हुए साफ-सफाई, रंग-रोगन, हरियाली एवं अन्य आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं, जिससे संपूर्ण परिसर स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित स्वरूप में विकसित हो सके।
इस दौरान अधिशाषी अभियंता सरयू नगर खंड प्रथम , अधिशाषी अभियंता बाढ़ खंड , अधिशाषी अभियंता ड्रेनेज खंड व अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know