जनपद बलरामपुर - भाजपा नगर मंडल एवं आदर्श नगर पालिका बलरामपुर के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ बलरामपुर रेलवे स्टेशन मोड़ से हुआ, जो भगवतीगंज चौराहे तक निकाली गई हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवी, गौ सेवक एवं नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की पूरे मार्ग पर‘भारत माता की जय’और‘वंदे मातरम्’ के जयघोष से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत रहा 12 अगस्त को आयोजित तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्र,सदर विधायक पल्टूराम एवं आदर्श नगरपालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह ‘धीरू’ने किया यात्रा में शामिल लोगों ने देश की एकता,अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए हाथों में तिरंगा लेकर नगर के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण किया कार्यक्रम में मौजूद वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज ही नहीं,बल्कि भारत की आन,बान और शान का प्रतीक है हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करने वाला अभियान है उन्होंने नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला यात्रा के मार्ग में लोगों ने पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया युवाओं और कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति के नारों के साथ वातावरण को गुंजायमान कर दिया कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी लाल चन्द्र मौर्य,महंत गेल्हापुर बृजा नंन्द,भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,डीपी सिंह बैस, डॉ.अजय सिंह पिंकू, रवीन्द्र गुप्ता कमलापुरी गौ सेवक,झूमा सिंह, ललिता तिवारी, बिन्दू विश्वकर्मा,आनंद राज श्रीवास्तव, संजय शर्मा, अविनाश शुक्ला, आनंद किशोर गुप्ता चिंटू सभासद, विनोद गिरी, राघवेंद्र कांन्त सिंह मंटू, सुभाष पाठक, राजेश कश्यप मनोज यादव, मनोज चौरसिया सोनू, शरद कमलापुरी, प्रितपाल सिंह, सुनील कसेरा, रामेश्वर यादव,कृष्ण गोपाल गुप्ता, विपिन यादव, श्रवण कुमार शुक्ला, सुधा त्रिपाठी साधना पांडेय,मधु गुप्ता,प्रतिभा मिश्रा सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, नगरपालिका कर्मी, गौ सेवक व समाजसेवी व कई स्कूल के बच्चे बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे तिरंगा यात्रा ने नगर में राष्ट्रप्रेम,एकता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया तथा लोगों से देशहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know