उतरौला बलरामपुर- स्नेह व रक्षा का पर्व रक्षा बंधन पूरे नगर व ग्रामीण अंचलों में पारम्परिक रीतियों के साथ मनाया गया। बहनों ने दीर्घायु होने व सुखमय जीवन की कामनाओं के साथ अपने भाइयों का आरती व तिलक कर उनकी कलाइयों पर राखियां बांधी। भाइयों ने बहनों की जीवन पर्यंत सुरक्षा करने का संकल्प लिया। बहनों को उपहार स्वरूप नकद, आभूषण या उनकी मनपसन्द वस्तुएं भेंट कीं। इसी दिन श्रावणी पूर्णिमा होने के चलने भगवान शिव की आराधना में यज्ञ-अनुष्ठान भीलोगों ने किया। विधायक राम प्रताप वर्मा नेब्रह्म कुमारी आश्रम में जाकर वहां बहनों से राखियां बंधवाई। बहनों ने आशीर्वाद स्वरूप धार्मिकपुस्तक व स्मृति चिह्नभेंट की। उपहार स्वरूप विधा यक ने बहनों को दुशा ला व नकद रुपए भेंट की। आर्य समाज मन्दिर में श्रावणी पूर्णिमा पर विशेष यज्ञ आयोजित किया गया और मुख्य पुरोहित ने सभी के रक्षा सूत्र भी बांधा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की शाखा पर एक सूत्रता दिवस के रूप में रक्षा बंधन का पर्व मनाया गया। स्वयं सेवकों ने एक दूसरे को रक्षा सूत्र बांध कर राष्ट्र की एकता,सुरक्षा,अखंड ता व सामाजिक समर सता बनाए रखने का संकल्प लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know