बलरामपुर -पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय के पर्यवेक्षण में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट (CPU) के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं आमजन से नियमित संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं पुलिस-जन विश्वास को सुदृढ़ करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों से संपर्क स्थापित कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण हेतु आवश्यक कार्रवाई की गई।
बलरामपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्रों में दिव्यांगजनों को चिन्हित कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की जा रही है। आवश्यकतानुसार संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर उन्हें शासन द्वारा संचालित योजनाओं एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही इस संबंध में की गई समस्त कार्यवाही का विधिवत अंकन दिव्यांग रजिस्टर में किया जा रहा है, जिससे प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रभावी अनुश्रवण सुनिश्चित हो सके।
साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, मिशन शक्ति, सड़क सुरक्षा एवं नशा मुक्ति के संबंध में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान आमजन को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, बैंक खाते एवं एटीएम संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने तथा सोशल समीडिया का सुरक्षित एवं जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त कम्यूनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा बेसहारा व्यक्तियों एवं बच्चों की सहायता, विद्यालयों, वृद्धाश्रमों, अनाथालयों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण, स्वच्छता अभियान, मिशन शक्ति कार्यक्रमों में सहभागिता तथा विभिन्न जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को सहयोग एवं सुरक्षा का संदेश दिया जा रहा है।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
                 रिपोर्टर वी. संघर्ष
                    बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने