उतरौला बलरामपुर -रक्षा बंधन के पावन पर्व पर उतरौला विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधान सभा प्रत्याशी हसीब खान का गांव-गांव जनसंपर्क अभियान लगातार चर्चा में रहा। पिछले कई दिनों से विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर रहे हैं। हसीब खान रक्षा बंधन के पर्व पर ग्राम शाहपुर टप्पा बाक अलावा दर्जनों गांवों में पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में बहनों ने उन्हें राखी बांधी और हसीबखान ने बहनों को उपहार स्वरूप साड़ियां भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। रक्षा बंधन के अवसर पर हसीब खान के गांवों में पहुंचने पर महिला ओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला,जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। बहनों ने भाई के रूप में उन्हें राखी बांधकर उनकी लम्बी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं हसीब खान ने भी बहनों को साड़ी भेंट करते हुए उनके सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया।
हसीब खान ने कहा कि रक्षा बंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं, बल्कि यह स्नेह,विश्वास,आपसी भाई चारेऔर सामा जिक एकता का सन्देश देने वाला यह पर्व है। उन्होंने यह भी कहा कि उतरौला विधान सभा क्षेत्र की सभी बहनें उनके लिए अपने परिवार का हिस्सा हैं। बहनों का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से उनका रिश्ता केवल राजनी तिक नहीं बल्कि पारि वारिक और भावनात्म क है। यही वजह है कि वह लगातार गांव- गांव जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीति उनके लिए सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के सुख-दुख में खड़ा रहना और क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को समझ ना ही उनकी प्राथमि कता है। गांव-गांव में जारी है जन-सम्पर्क पिछले कई दिनों से हसीब खान का उतरौ ला विधान सभा क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में जन-सम्पर्क और दौरा लगातार जारी है। इस दौरान वह ग्रामीणों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं और स्था नीय मुद्दों पर बातचीत कर रहे हैं। लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनने के साथ ही वह हर संभव सहयोग करने का भरोसा भी दे रहे हैं।
रक्षा बंधन के कार्य क्रम में भारी संख्या में महिलाओं और क्षेत्र वासियों ने हिस्सा लिया। बहनों ने हसीब खान को राखी बांध कर शुभ कामनाएं दीं और उनके जन-सम्प र्क अभियान के प्रति अपनी आत्मीयता व्यक्त की। वहीं पर समर्थकों औरस्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया।हसीब खान ने कहा कि समाज को मजबूत बनाने के लिए आप सी प्रेम, भाई चारा और एक-दूसरे के सम्मान की भावना जरूरी है। रक्षा बंधन हमें इसी भावना को आगे बढ़ाने कासन्देश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि वह क्षेत्र की जनता के बीच इसी तरह लगातार पहुंचते रहेंगे, और लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनने का भी प्रयास जारी रखेंगे। इस कार्यक्रम के अन्त में हसीब खान ने उतरौला विधान सभा क्षेत्र की सभी बहनों को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुख,समृद्धि, सम्मान और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बहनों का आशीर्वाद और क्षेत्रवासियों का स्नेह उन्हें निरन्तर जनसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know