अंबेडकर नगर ÷ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण को भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव और जिला उपाध्यक्ष डॉ राना रणधीर सिंह के संयोजन में जनपद के विभिन्न बूथों एवं स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सुना। प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देशवासियों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने दिया नशामुक्त भारत और जनभागीदारी का संदेश दिया।
       मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को नशे से दूर रखने और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने तथा देश के विभिन्न हिस्सों में अपने प्रयासों से बदलाव लाने वाले लोगों की प्रेरक कहानियों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि छोटे-छोटे प्रयास और व्यक्तिगत रुचियां भी बड़े अवसरों एवं रोजगार का माध्यम बन सकती हैं।
         भाजपा जिला उपाध्यक्ष /कार्यक्रम संयोजक डॉ राना रणधीर सिंह ने कटेहरी मण्डल के बूथ संख्या 196 में मन की बात सुन कर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ देशवासियों को केवल संबोधित करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के सकारात्मक प्रयासों को पहचान देने और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को गति देने वाला अभियान बन चुकी है। कहा कि स्वस्थ, संस्कारवान और आत्मनिर्भर युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव तैयार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
    जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम को जनपद के 1702 बूथ पर 16930 लोगों ने सुना।
         मन की बात कार्यक्रम को मुख्य रूप से एम एल सी डॉ हरिओम पाण्डेय, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा,चेयर मैन चंद्र प्रकाश वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी,कपिल देव वर्मा, राम प्रकाश यादव, ज्ञान सागर सिंह, यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, रमा शंकर सिंह, पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल, संजू देवी ब्लॉक प्रशासक संजय सिंह,गौरव सिंह,प्रतिनिधि आनंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,सुमन पाण्डेय, अमरेंद्र कांत सिंह, विवेक मौर्य,विकास मोदनवाल, पंकज वर्मा, शुभम अग्रहरि, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू, डॉ विनोद कुमार, जिला मंत्री विनय पाण्डेय, शिव पूजन राजभर, आकाश वर्मा, अंजू पाण्डेय, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला, कुंवर जय सिंह आदि ने सुना।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने