जलालपुर ,अम्बेडकर नगर। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी व्यापारिक कुंभ’ की तैयारियों के लिए जलालपुर नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सफलता को लेकर रणनीति बनाई गई और व्यापारियों से बड़ी संख्या में लखनऊ पहुंचने की अपील की गई।
‘चलो लखनऊ, चलो लखनऊ’ मुख्य नारे के साथ इस आयोजन का उद्देश्य व्यापारियों की एकजुटता को प्रदर्शित करना और स्वदेशी व्यापार को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्ता ने व्यापारियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि यह कुंभ व्यापारियों के सम्मान और उनकी पहचान के लिए ऐतिहासिक होगा। आयोजन में प्रदेश के साथ-साथ देश के एक दर्जन से अधिक राज्यों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस मौके प्रदेश मंत्री संतोष अग्रवाल,जिला महामंत्री कृष्ण कुमार सोनी, विकास निषाद, दुर्गेश अग्रहरि,राम प्रकाश सोनी,कुलदीप अग्रहरि समेत स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know