उतरौला बलरामपुर - चिकित्सकों के हितों, सम्मान औरअधिकारों की रक्षा को लेकर उतरौला डॉक्टर वेल फेयर एसोसिएशन ने संगठन को और मज बूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। रविवार को डुमरिया गंज मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में एसोसिएशन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें उतरौला के अलावा आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सक भीशामिल हुए। बैठक में चिकित्सकों की विभिन्न समस्याओं, संगठन के विस्तार और आपसी एकजुट ता को लेकर गम्भीर मंथन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि क्षेत्र के अधि क से अधिकचिकित्स कों को एसोसिएशन से जोड़ा जाएगा, ताकि चिकित्सकों से जुड़े मुद्दों को संगठित तरीके से सम्बन्धित अधिकारियों और प्रशासन के समक्ष उठाया जा सके।
बैठक को सम्बोधित करते हुए डॉक्टर एह सान खान ने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में चिकित्सकों का संगठित रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि जब चिकित्सक एक मंच पर मजबूती के साथ खड़े होंगे, तभी उनके अधिकारों औरसम्मान की प्रभावी तरीके से रक्षा हो सकेगी।एसो सिएशन के अध्यक्ष डॉक्टर जफर अख लाख ने कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता होती है। चिकित्सकों की समस्याओं का समा धान और उनके हितों की रक्षा तभी बेहतर ढंग से सम्भव है, जब सभी चिकित्सक आप सी मतभेदों से ऊपर उठकर संगठन के साथ मजबूती से खड़े हों। वहीं पर डॉक्टर अन्नू वर्मा ने कहा कि चिकित्सकों को किसी भी प्रकार के अनुचित दबाव या उत्पीड़न से भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। यदि किसीचिकित्सक के साथ अन्याय होता है तो संगठन के माध्यम से सामूहिक रूप से उसका सामना किया जाना चाहिए।
भ्रामक खबरों और कथित वसूली का मुद्दा उठा, बैठक के दौरान सोशल मीडिया पर प्रसारित होनेवाली कथित भ्रामक खबरों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया, एसो सिएशन के महामंत्री मुजीब खान ने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों पर भ्रामक खबरें प्रसा रित कर कथित रूप से अवैध वसूली करने वाले कुछ तथा कथित लोगों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सम्बन्धित मामलों में तथ्यों और साक्ष्यों को जुटाने के बाद पूरे प्रकरण को उच्चाधि कारियों के संज्ञान में लाया जाएगा, और नियमानुसार सख्त कार्यवाही की मांग की जाएगी। उन्होंने चिकित्सकों से भी अपील की कि किसी भी प्रकार के दबाव में आने के बजाय संग ठन को इसकी जान कारी दें।एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉक्टर हनुमन्त मिश्रा ने कहा कि संगठन को मजबू त बनाने के लिए निय मित बैठकें आयोजित करने के साथ ही सदस्यता अभियान को गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन में जितने अधिक चिकित्सक जुड़ेंगे, उनकी सामू हिक आवाज उतनी ही प्रभाव शाली होगी
कई क्षेत्रों के चिकित्स कों ने दर्ज कराई अपनी मौजूदगी।
बैठक में श्रीदत्तगंज, महदेइया, रेहरा, सादुल्लाहनगर, पेहर बाजार और उतरौला के अलावा आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से चिकित्सकों ने सहभा गिता की। इस मौके पर डॉक्टर मोहसिन, डॉक्टर मनोज, डॉक्टर अनवार अहमद, डॉक्टर उस्मान रजा, डॉक्टर सुहैल मोहम्मद खान, डॉक्टर अन्नू वर्मा, डॉक्टर वहीद, डॉक्टर मोहम्मद अंजुम, डॉक्टर फिरोज, डॉक्टर सैफ, डॉक्टर मोइनुद्दीन,डॉक्टर असीर,डॉक्टर मुकीम अंसारी, डॉक्टर आवेश, डॉक्टर मोइन, डॉक्टर इमरान, डॉक्टर वसीम, डॉक्टर अजहरुद्दीन, डॉक्टर रिजवान, डॉक्टर सलीमुद्दीन, डॉक्टर योगेंद्र कुमार, डॉक्टर आकिब, डॉक्टर सीताराम, डॉक्टर शाहरुख, डॉक्टर सरवर आलम, डॉक्टर मोहम्मद सलमान, डॉक्टर मोहम्मद अकील, डॉक्टर जहीरुद्दीन, डॉक्टर सफीउल्लाह, डॉक्टर महबूब और डॉक्टर इशहाक समेत बड़ी संख्या में चिकित्सक मौजूद रहे। महिला चिकित्सकों में डॉक्टर फौजिया सिद्दीकी और डॉक्टर अंजुम बानो की विशेष उपस्थिति रही। बैठक के अंत में संगठन को मजबूत करने, चिकित्सकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने और उनके हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने पर सहमति बनी।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know