उतरौला बलरामपुर - थाना कोतवाली उतरौला की साइबर हेल्प डेस्क ने एक बार फिर अपनी तत्परता को दिखाते हुए साइबर फ्रॉड के शिकार हुए व्यक्ति के 24, 999. 99 रुपये वापस दिलाये गए। ग्राम महुआ धनी के निवासी रिंका देवी पुत्री मदन लाल ने पुलिस को बताया कि 30 अक्टूबर 2025 को उनके पास एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को पुलिस अधिकारी बता कर जरूरत का हवा ला देते हुए, 44, 998 97 रुपये ठग लिया।
पीड़िता ने नेशनल साइबर क्राइम रिपो र्टिंग पोर्टल पर शिका यत दर्ज कराई। शिका यत संख्या- 33110 250151557, शिका यत मिलते ही साइबर हेल्पडेस्क के प्रभारी उपनिरीक्षक हीरालाल ने सम्बन्धित बैंक टीम से समन्वय कर ठगी की गई पूरी 44, 99 8.97 रुपये की धन राशि को आरोपी के तीन बैंक खातों में तत्काल होल्ड करा दिया। इसके बाद सीजेएम कोर्ट के आदेश पर बैंक के नोडल अधिकारी से सम्पर्क कर विधिक प्रक्रिया पूरी की गई। बैंक ने 24,999.99 रुपये पीड़िता रिंका देवी के खाते में वापस भेज दिए।पैसा वापस मिलने पर पीड़िता ने पुलिस टीम कीसंवेदन शीलता और त्वरित कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस सराहनीय कार्य में प्रभारी निरीक्षक अवधेश राज सिंह के निर्देशन में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक हीरालाल, आरक्षी आशीष कुमार सागर, पंकज कुमार यादव व अनूप कुमार मौर्य भी शामिल रहे।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अंजान कॉल पर OTP, बैंक डिटेल साझा न करें।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know