उतरौला बलरामपुर -गैंडास बुजुर्ग से लेकर सादुल्लाह नगर को जोड़ने वाली मार्ग वर्षों से जर्जर सड़क का दिन अब बदलने वाले हैं। शासन ने इस मार्ग पर लगभग 6 किलो मीटर लम्बी पक्की सड़क के निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। मंजूरी की खबर मिलते ही क्षेत्र केलोगों में खुशी का माहौल बना हुआ है और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क की खराब स्थिति के कारण रोजाना हजारों ग्रामीणों, छात्रों, व्यापारियों और मरीजों को आवागमन में करने में काफी परे शानियों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में सड़क की हालत और अधिक दयनीय हो जाती थी, जिससे दुर्घटनाओं की आशं का हमेशा बनी रहती थी। शासन की स्वी कृति मिलने के बाद अब जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद बताई जा रही है। सड़क बनने से गैंडास बुजुर्ग, सादुल्लाह नगर के अलावा आस पास के दर्जनों गांवों के लोगों को बेहतर और सुरक्षि त यातायात की सुवि धा मिलेगी। साथ ही साथ व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान होगी।क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण की मंजूरी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उतरौला के विधायक राम प्रताप वर्मा के प्रयासों की सराहना की और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एकमहत्व पूर्ण कदम बताया गया है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know