बलरामपुर- भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के निर्देशों के क्रम में जनपद में मतदेय स्थलों के संभाजन (Rationalization) की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।
इसी क्रम में मतदेय स्थलों के संबंध में प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों के परीक्षण तथा अंतिम रूप दिए जाने से पूर्व मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी। आयोग के निर्देशानुसार मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन, भवनों का चयन एवं पुनर्निर्धारण कर आलेख्य सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में यह बैठक 17 जुलाई, 2026 को अपराह्न 12:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार, बलरामपुर में आयोजित होगी।
बैठक में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यीय राजनीतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री अथवा उनके अधिकृत प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मतदेय स्थलों के समंजन से संबंधित प्राप्त सुझावों एवं आपत्तियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा, ताकि निर्वाचन आयोग के मानकों के अनुरूप मतदेय स्थलों की अंतिम सूची तैयार की जा सके।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी आमंत्रित मा० जनप्रतिनिधिगण एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण से निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर उपस्थित होकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान करने की अपील की है, जिससे मतदाताओं की सुविधा एवं निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए मतदेय स्थलों के संभाजन की कार्यवाही समयबद्ध रूप से पूर्ण की जा सके।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know