बबलू गर्ग ब्यूरो चीफ हिंदी संवाद न्यूज़
बागपत! अखिल भारतीय विश्वकर्मा पांचाल महासभा का एक प्रतिनिधिमंडल सैकड़ों लोग एकत्रित होकर जनपद बागपत स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में राज्य मंत्री जसवंत सैनी एवं जिलाधिकारी बागपत सुश्री अस्मिता लाल (IAS) से मिला। बागपत में पुरामहादेव मंदिर पर विश्वकर्मा धर्मशाला स्तिथ थी जिसमें मंदिर पर कॉरिडोर बन रहा है एवं विश्वकर्मा धर्मशाला को बिना किसी को नोटिस व विश्वकर्मा समाज के लोगों को बिना बताएं तोड़ दिया गया है। विश्वकर्मा प्रतिनिधिमंडल ने बागपत विधायक योगेश धामा ने विश्वकर्मा समाज की और ज्ञापन सौंपकर पुरामहदेव में ध्वस्त की गई विश्वकर्मा धर्मशाला के पुननिर्माण की मांग उठाई। और जल्द से जल्द पुनर्निर्माण कराया जाए। और विश्वकर्मा समाज सम्मान और अधिकारो की आवाज सरकार तक पहुंचाएंगे और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। और विश्वकर्मा समाज को मंत्री और डीएम ने आश्वासन दिया कि जल के बाद जल्द से जल्द निस्तारण किया जायेगा। जिसमें साथ में महासभा के पदाधिकारी राष्ट्रीय महामंत्री अजय पांचाल उपाध्यक्ष सुरेंद्र विश्वकर्मा कोषाध्यक्ष सोहन लाल पांचाल डॉ अरविंद पांचाल कपिल पांचाल हरीश पांचाल योगेंद्र पांचाल जितेंद्र पांचाल राजू पांचाल विकास पांचाल पत्रकार अरुण पांचाल सुरेंद्र पांचाल डॉ भारतपाल ताराचन्द पांचाल कप्तान विश्वकर्मा और डॉ रमेश पांचाल नरेंद्र पटवा रामनिवास रिंकू पांचाल मुन्नू पांचाल यशपाल पांचाल पूर्व प्रधान रामफूल पांचाल व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नवीन पांचाल उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know