बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडे एवं क्षेत्राधिकारी यातायात  वीरसेन सिंह के नेतृत्व में प्रभारी यातायात उमेश सिंह की उपस्थिति में यातायात पुलिस टीम द्वारा विशेष यातायात प्रवर्तन एवं जागरूकता अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान प्रभारी यातायात उमेश सिंह, उoनिo संजय कुमार राय, उoनिo राजाराम यादव एवं यातायात टीम द्वारा नशे की अवस्था में वाहन चलाने वाले चालकों, फर्जी/दोषपूर्ण नंबर प्लेट, एचएसआरपी (HSRP) नंबर प्लेट का उल्लंघन करने वाले वाहनों, मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन जांच एवं प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
इस अभियान के अंतर्गत 180 वाहनों के विरुद्ध कुल ₹6,82,000 (छह लाख बयासी हजार रुपये) के ई-चालान/समन की कार्रवाई की गई। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने हेतु जागरूक किया गया।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 
  

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने