बलरामपुर- एम एल के पी जी कॉलेज बलरामपुर में शैक्षिक सत्र 2026-27  के पहले दिन मंगलवार को छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह का माहौल है। स्नातक व परास्नातक में छात्र-छात्रा 25 जुलाई तक प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं और नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं 27 जुलाई से प्रारंभ होगी।
      यह जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 जे पी पाण्डेय ने बताया कि महाविद्यालय में  बीए ,बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एम ए, एमएससी व एमकॉम में प्रवेश प्रक्रिया 01 जुलाई से ही प्रारंभ हो गई थी लेकिन ग्रीष्मावकाश के बाद छात्र-छात्राओं में काफी उत्साह दिख रहा है। प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं को कोई असुविधा न हो इसके लिए हेल्प डेस्क बनाये गए हैं और समर्थ पोर्टल पर भी रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था महाविद्यालय के परीक्षा विभाग में की गई है। प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के बाद काउंटर संख्या 06 से प्रवेश फार्म प्राप्त कर सकते हैं और संबंधित प्रवेश समिति से अग्रसारित कराकर काउंटर नम्बर 12 पर प्रवेश शुल्क जमा कर सकते हैं। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को विषय चयन आदि में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए अलग अलग प्रवेश समिति भी बनाई गई है जो विद्यार्थियों के संशय को दूर करने में सहयोग करेंगे। प्रवेश प्रक्रिया प्रातः 10:30 से 04:30 बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में 25 जुलाई तक चलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र-छात्रा को प्रवेस में किसी भी प्रकार की यदि कोई समस्या आती है तो संबंधित प्रवेश समिति से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं उनकी सभी समस्याओं का निदान किया जायेगा।

             हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने