उतरौला बलरामपुर -भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) और भारतीय मजदूर किसान संगठन (राष्ट्रवादी) ने शनिवार कोराज्यपाल को सम्बोधित उप जिलाधिकारी उतरौला के माध्यम से सात सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार की विभिन्न नीतियों और योजनाओं केखिलाफ किसानों की प्रमुख मांगें भी उठाई गईं।
यह ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन (महात्मा टिकैत) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल तज्ञान और भारतीय मजदूर किसानसंगठन (राष्ट्रवादी) के जिला अध्यक्ष रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व मेंसौंपा गया।किसानों ने केन्द्र सरकार से अमेरिका के साथ हुए ट्रेड डील समझौते को तुरन्त रद्द करने की अपील की। न्यूनतम समर्थन मूल्य को कानूनी गारं‌ टी देने और स्वामीना थन आयोग की सिफा रिशों को लागू करने की अपील भी की गई।उद्योग पतियों की तरह किसानों के कृषि ऋणों की पूर्ण माफी की मांग करते हुए कहा कि किसानों की आत्म हत्या रुके और उनका बोझ कम हो।
 निजी विद्यालयों के द्वारा मनमानी फीस वसूली बन्द हो और सभी स्कूलों में सरका री किताबें लागू की जाएं, जिससे शिक्षा में भी जागरूकता आए।
किसान आन्दोलन के दौरान दर्ज सभी मुक दमों को वापस लेने की मांग भी की गई उसके साथ साथ स्मार्ट मीटर को बन्द कर पुराने मीटर पुनः लगाने की अपील की  किसानों का कहना है कि स्मार्ट मीटर महंगे हैं और बिजली बिल अधिक आ रहा है।  
किसान नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगों परकार्य वाही नहीं की तो आगे बड़ा आन्दोलन किया जाएगा। इस अवसर पर छोटे लाल यादव, बड़े लाल पांडेय, सत्य राम यादव, अजित यादव, जीवन लाल यादव, शिव शंकर वर्मा, परवेज आलम, सिया राम मौर्य, धन राम मौर्य, धनश्याम वर्मा, सुधीर कुमार के अलावा भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

                हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                 उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने