उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में उचित दर की दुकानों पर राशन वितरण को लेकर उपभोक्ताओं में भारी रोष व्याप्त है। कार्ड धारकों काआरोप है कि कई कोटेदार सरकार की मंशा के अनुरूप खाद्यान्न का वितरण नहीं कर रहे हैं और हर महीने कटौती भी कर रहे हैं। उप भोक्ताओं का कहना है कि पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से लगभग 5 किलो और अंत्योदय कार्ड धारकों को लगभग 10 किलो तक कम राशन दिया जा रहा है। और तौल में भी कमी आ रही है, गरीब परिवारों का आरोप है कि सरकार के द्वारा निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे। खाद्यान्न में कटौती के कारण उनकी रोज मर्रा की जरूरतें भी पूरी करना मुश्किल हो गया है।
कार्ड धारकों ने यह भी बताया कि पूरा राशन न मिलने पर जब वे अपना कार्ड दूसरे कोटेदार के यहां सम्बद्ध कराते हैं, तो शुरुआती कुछ महीनों तक व्यवस्था ठीक रहती है, लेकिन बाद में वहां भी वही शिकायतें शुरू हो जाती हैं।कुछ उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर कार्यवाही के बजाय उन्हें धमकियां भी दी जाती हैं। उनका यह भी कहना है कि कुछ दबंग प्रवृत्ति के कोटेदार खुले आम कहते हैं कि "जहां शिकायत करनी हो कर दो, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।"ऐसे आरोपों से आम उपभोक्ताओं में भय और असन्तोष का माहौल बना हुआ है
उपभोक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि सभी उचित दर दुकानों की जांच कराकर दोषी कोटेदारों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाए, और उन्हें निर्धारित मात्रा में पूरा राशन उपलब्ध कराया जाए।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know