उतरौला बलरामपुर - नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में स्थित बड़ा इमाम बाड़ा आबिदा बेगम में 11 जुलाई यानी 25 मोहर्रम दिन शनिवार की रात्रि में मजलिस और शब ए दारी का आयोजन होगा। जिसमें बीमार- ए-कर्बला इमाम जैनुल आबेदीन की शबीह- ए- ताबूत के साथ निकाला जाएगा।यह आयोजक हिंदुस्तान के मशहूर नौहा ख्वान अमीर हसन आमिर ने बताया कि इस कार्य क्रम की निज़ामत अनीस जायसी, हदीस- ए-किसा सैय्यद अर्लान आरिज़ पेश ख़ानी नायाब बलयावी,और मजलिस की ख़िताबत मौलाना शाहिद हसन रिज़वी करेंगे। जो कर्ब ला की घटनाओं और उनके आध्यात्मिक महत्व पर भी प्रकाश डालेंगे।मजलिस के बाद शबीह-ए-ताबूत बीमार-ए-करबला की ज़ियारत कराईजाएगी। ज़ियारत के बाद 
अंजुमन जुल्फिकारिया जलालपुर, अंजुमन हैदरी हल्लौर, अंजुमन अता-ए-अहलेबैत जौन पुर, अंजुमन पयाम-ए- हुसैनी अहले सुन्नत हलधर मऊ गोण्डा मातम व पुर्सा पेश करेंगे।इस शब-ए-दारी में विशेष नौहा ख़्वानी के लिए ज़हीर अब्बास मुम्बई  कमाल मेहंदी मंगलौर उत्तराखण्ड और अली वज़ीर औन बिहार अपना कलाम पेश करेंगे।अन्त में उस पवित्र स्थान की ख़ाक की ज़ियारत भी कराई जाएगी, जहाँ इमाम- ए-सज्जाद (अ.स.) ने 34 साल तक आँसू बहाए। आयोजक अमीर हसन आमिर ने सभी से इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील भी की है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
               असगर अली की खबर
                उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने