बलरामपुर, गैण्डास बुजुर्ग- दिनांक 06.07.2026 को थाना गैण्डास बुजुर्ग क्षेत्र की निवासी वादिनी, निवासी थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई कि गांव के ही निवासी नरेश पुत्र सन्ते द्वारा वादिनी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस घटना की शिकायत करने पर अभियुक्त तथा उसके भाई रमेश पुत्र सन्ते द्वारा वादिनी एवं उसके परिजनों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना गैण्डास बुजुर्ग पर मु0अ0सं0 67/2026, धारा 64(1)/352/351(3) बी.एन.एस. के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी उतरौला जितेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष गैण्डास बुजुर्ग  राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक- 07.07.2026 को बी.एन.एस. से संबन्धित दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त नरेश पुत्र सन्ते, निवासी ग्राम चिचुड़ी संहगिया, थाना गैण्डास बुजुर्ग, जनपद बलरामपुर को हासिमपारा के पास मोड़ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
                
                हिन्दी संवाद न्यूज से
                  रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने