जलालपुर, अम्बेडकर नगर। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे रेडियंट अकादमी के छात्र-छात्राओं ने कस्बे के मध्य स्थित रामलीला मैदान में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम का संचालन जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक प्रमिला यादव, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बड़ेपुर की पर्यवेक्षण में हुआ। संगीत शिक्षक रणवीर श्रीवास्तव एवं प्रतिष्ठा के निर्देशन में विद्यार्थियों ने प्रभावशाली प्रस्तुति देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। छात्रों ने हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने तथा शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की।
इस अवसर पर ट्रैफिक उप निरीक्षक जनार्दन यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की सीख दी। वहीं कोतवाल अजय प्रताप सिंह यादव ने विद्यार्थियों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन ही जीवन की रक्षा का सबसे प्रभावी माध्यम है।
नुक्कड़ नाटक को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रामलीला मैदान में मौजूद रहे। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know