दिनांक: 13 जुलाई 2026, सोमवार


डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लोकार्पण/शिलान्यास समारोह में की सहभागिता


डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा— लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे सरोजनीनगर के लिए समृद्धि और औद्योगिक विकास का नया द्वार


डॉ. राजेश्वर सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी एवं मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का जताया हार्दिक आभार


डॉ. राजेश्वर सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विकास यात्रा जारी रखने का किया आह्वान



लखनऊ, 13 जुलाई 2026। सरोजनीनगर स्थित यूपी सैनिक स्कूल में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, भारत सरकार के रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी तथा केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी के करकमलों द्वारा ₹4,850 करोड़ से अधिक लागत की 3 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया, जिसमें रिकॉर्ड समय में निर्मित लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेसवे का भव्य लोकार्पण भी शामिल रहा। 


इस ऐतिहासिक अवसर पर सरोजनीनगर विधायक माननीय डॉ. राजेश्वर सिंह जी ने समारोह में सक्रिय सहभागिता करते हुए इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक निर्णायक मोड़ बताया। माननीय डॉ. राजेश्वर सिंह  ने विश्वास व्यक्त किया था कि लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे सरोजनीनगर को प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक, निवेश एवं विकास केंद्र के रूप में नई पहचान दिलाएगा तथा क्षेत्रवासियों के जीवन को अधिक सुगम, समृद्ध एवं अवसरों से परिपूर्ण बनाएगा। पूरे क्षेत्र में औद्योगिक निवेश, टेक्सटाइल हब एवं नए रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा तथा नागरिकों को बेहतर शिक्षा, आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, व्यापार, निवेश और रोजगार तक अधिक सुगम पहुंच प्राप्त होगी, जिससे सरोजनीनगर विकास के नए युग में प्रवेश करेगा।


मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश आधुनिक अवसंरचना और बेहतर कनेक्टिविटी के माध्यम से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे को प्रदेश की प्रगति का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए कहा कि इससे स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) के विकास को नई गति मिलेगी।


रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने कहा कि सुदृढ़ कानून व्यवस्था और आधुनिक अवसंरचना उत्तर प्रदेश को औद्योगिक एवं निवेश का प्रमुख केंद्र बना रही है। उन्होंने लखनऊ की यातायात व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए एयरपोर्ट से आउटर रिंग रोड तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उल्लेख किया।


केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लिए ₹50,000–60,000 करोड़ की नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। उन्होंने लखनऊ–कानपुर एक्सप्रेस-वे सहित नई कनेक्टिविटी परियोजनाओं को प्रदेश के औद्योगिक विकास, निवेश और सुगम आवागमन के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश का राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क और अधिक सुदृढ़ होगा।


समारोह के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सरोजनीनगर विधायक माननीय डॉ. राजेश्वर सिंह  ने हृदय की गहराइयों से मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी, केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, विधानसभा अध्यक्ष, उपमुख्यमंत्रीगण, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण तथा उपस्थित देवतुल्य जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सबने लखनऊ और उत्तर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का कार्य किया है, इसके लिए संपूर्ण सरोजनीनगर परिवार आभारी है और मुख्यमंत्री जी को विश्वास दिलाया कि उत्तर प्रदेश की जनता निरंतर प्रदेश को आगे बढ़ाने में योगी जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने