उतरौला बलरामपुर - नगर के एक निजी हाल में बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में "मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना" के तहत पात्र शिक्षकों एवं शिक्षणेतर कर्मचारियों को प्रतीकात्मक कैश लेस चिकित्सा कार्ड वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक राम प्रताप वर्मा की धर्म पत्नी सुनीता वर्मा, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी तथा ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया।
मुख्य अतिथि सुनीता वर्मा ने कहा कि आयु ष्मान भारत योजना की तर्ज पर शुरू की गई है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना से बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्ष क, शिक्षणेतर कर्मचारी तथा उनके परिवार बेह तर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की सामाजिक सुरक्षा और कल्याण के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के 15 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक कैशलेस चिकित्सा कार्ड प्रदान किया गया है। सभी लाभार्थियों में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक तथारसोइया भी शामिल हैं।इस कार्य क्रम में बताया गया कि इस योजना का लाभ बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के राज कीय, सहायता प्राप्त एवं अनुदानित विद्याल यों के शिक्षक, विशेष शिक्षक, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की वार्डेन, पूर्णकालिक एवं अंशकालिक शिक्षक, व्यावसायिक शिक्षा के विषय विशेषज्ञ तथा अन्य पात्र शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी प्राप्त करेंगे।सुनीता वर्मा ने यह भी बताया कि प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ परिषदीय विद्यालयों केविद्यार्थियों के खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से 1,200 रुपये की धन राशि मुख्यमंत्री के द्वारा भेजी गई है। साथ ही साथ शिक्षकों की सामा जिक सुरक्षा को और भी मजबूत बनाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग एवं भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक महत्वपूर्ण एमओयू किया गया है। इसकी विस्तृत जानकारी एस बीआई उतरौला के शाखा प्रबन्धक ने सभी उपस्थित शिक्षकों को दी। विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार तिवारी एवं ब्लॉक प्रमुख पंकज सिंह ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह योजनाशिक्षकों और उनके परिवारों के लिए अत्यन्त लाभकारी सिद्ध होगी। इस कार्य क्रम के अन्त में खण्ड शिक्षा अधिकारी विनय कुमार चौधरी एवं रमेश कुमार वर्मा ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक मोहम्मद उस्मान सिद्दी की ने किया। इस कार्य क्रम में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जन पदीय मंत्री एवं ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार चौधरी, मोहम्मद फिरो ज, हामिद चौधरी, मोहम्मद असलम, शिव कुमार, प्रधानाचार्यकुमे श कुमार सरोज, मोहि उद्दीन सिद्दीकी, इफ्ते खार खान, मेराजुद्दीन खान, कैश राम, हारुन, मुश्ताक खान, मनीष कुमार के अलावा उतरौ ला तहसील क्षेत्र के सैंकड़ों शिक्षकगण मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने