जलालपुर ,अंबेडकर नगर, बुधवार: कैबिनेट एवं जिले के प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश राजभर बुधवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने जैतपुर थाना क्षेत्र के दीपक त्रिपाठी के आवास पर भुजगी, भीखपुर और गारोपुर, बेबीकोल में आयोजित जन चौपालों को संबोधित कर जनसमस्याएं सुनीं। इस अवसर पर भाजपा नेता अंशुमान सिंह, सुभासपा विधानसभा प्रभारी रमेश चंद्र दुबे , सरबिंद राजभर ,जिलाध्यक्ष जगलाल राजभर, रविकांत, राजेश पाल मौजूद रहे. 
 भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने जलालपुर नगर में जिला प्रतिनिधि देवेश मिश्र के भाजपा कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया। नगर कार्यालय उद्घाटन अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल,शाश्वत मिश्र , मंडल अध्यक्ष सरिता निषाद,प्रवीण गौड, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, मंडल अध्यक्ष शुभम पांडे,कृष्णा अग्रहरि,शत्रुघ्न सोनी,ए के पांडे,डॉ शिवपुजन वर्मा, गौरव उपाध्याय, अभिषेक उपाध्याय ,आदित्य गोयल,सीताराम अग्ररहरि,विकाश निषाद , अंकित अग्रहरि,मानिक चंद सोनी, शिवराम मिश्र, सोनू गौड, बब्लू त्रिपाठी, विनोद श्रीवास्तव,दुर्गेश अग्रहरि, आकाश अग्रहरि, सीतल सोनी, डेविड गोरे,छोटु सोनी, शिवम आर्य,अजीत निषाद,महेंद्रनाथ पांडे,आदित्य गोयल,सीताराम अग्रहरि,मनोज पांडे,अनुज सोनकर,विकास सोनी,आशीष सोनी,ओन करबलाई, महेश जायसवाल, दीप चंद जायसवाल, सिद्धू निषाद, प्रेमचंद,अमित गुप्ता, विकास सोनकर,विक्की गौतम, राम वृक्ष भार्गव मौजूद रहे. दौरे के अंतिम चरण में प्रभारी मंत्री ने ब्लॉक परिसर जलालपुर पहुंचकर जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल की अध्यक्षता में आयोजित जन चौपाल में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने स्थानीय व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और आवश्यक आश्वासन दिए।
व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

ब्लॉक परिसर में आयोजित जन चौपाल एवं संगोष्ठी के दौरान व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रभारी मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में शामिल थीं:

· जलालपुर में औद्योगिक क्षेत्र की स्थापना, क्योंकि हैंडलूम उद्योग के लिए विख्यात यह क्षेत्र अब तक औद्योगिक विकास से वंचित है।
· वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर और गोरखपुर के लिए सीधी रोडवेज बस सेवा शुरू करना।
· आधुनिक बस अड्डे का निर्माण।
· कबीरपंथी संत पलटू दास और बाबा बरुआ दास की तपस्थली को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना।
· मिनी स्टेडियम, खेल मैदान, ओपन जिम की सुविधा प्रदान करना।
· पौराणिक तमसा नदी के पुनर्जीवन एवं सौंदर्यीकरण की मांग।

व्यापारियों ने बताया कि खेल सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पर्याप्त संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं।

पूरे दौरे के दौरान पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने