उतरौला बलरामपुर -नगर पालिका परिषद उतरौला में स्थित श्री दुःख हरण नाथ मन्दिर  पोखरा में पैर के फिस लने से डूबकर एक लगभग 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना मंगलवार की रात्रि लगभग 8 बजे हुई।
          फाईल फोटो
मृतक की पहचान मोहल्ला सुभाष नगर का निवासी अरुण कुमार कश्यप पुत्र घनश्याम कश्यप के रूप में हुई है। अरुण कुमार कश्यप मन्दिर में दर्शन करने के बाद पोखरा में हाथ-पैर धोकर जल भर रहा था,तभी यह हादसा हुआ।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। काफी मशक्कत करने के बाद युवक का शव पोखरा से बाहर निका ला गया।सूचना मिलने पर उतरौला कोतवाली की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची कर शव को अपने कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उतरौला पहुंचा या गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम करने के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक अव धेश राज सिंह ने बता या कि पोस्टमार्टम आने के बाद आगे की कानू नी कार्यवाही की जायेगी है।परिजनों में रो रोकर उनका बुरा हाल हो रहा है। 

           हिन्दी संवाद न्यूज से
          असगर अली की खबर
           उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने