बलरामपुर, जरवा- पुलिस अधीक्षक विकास कुमार द्वारा अवैध मादक पदार्थो की रोकथाम एवं अवैध मादक पदार्थ विक्रेताओं के विरुद्ध त्वरित कार्यवाही हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष कोo जरवा योगेश प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व मे थाना कोo जरवा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त लालू पुत्र गोली निo ग्राo हलौरा थाना कोo जरवा जनपद बलरामपुर के कब्जे से एक आसमानी रंग के बैग(थैला) में 14 अदद सफेद प्लास्टिक की पन्नियो में जो प्रत्येक 750ML कुल 10.500 ली0 अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त लालू पुत्र गोली निoग्राo हलौरा थाना कोo जरवा जनपद बलरामपुर का निवासी है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know