बलरामपुर- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एमएलके पीजी कॉलेज इकाई द्वारा विद्यार्थी सप्ताह के अंतर्गत बुधवार को "प्लास्टिक फ्री कैंपस" अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति छात्रों को जागरूक करना और परिसर को पूर्णतः प्लास्टिक मुक्त बनाना है। जिला संयोजक रोहन तिवारी ने कहा कि "प्लास्टिक हमारे स्वास्थ्य और पर्यावरण दोनों के लिए खतरा है। अगर युवा आज संकल्प लें तो एमएलके कॉलेज को राज्य का पहला प्लास्टिक फ्री कॉलेज बनाया जा सकता है। इस दौरान नगर मंत्री अविनाश पांडेय, विभाग छात्रा प्रमुख कीर्ति उपाध्याय, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य शिवांगी दूबे, विवेक, सतीश, विष्णु, तहसील संयोजक बलरामपुर विशाल पटेल, पूर्व जिला संयोजक अम्बुज भार्गव सहित अन्य अभाविप कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know