बलरामपुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों—तुलसीपुर,गैसड़ी,उतरौला और बलरामपुर—में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। विभिन्न सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया।
विधानसभा तुलसीपुर में विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान,गैसड़ी में पूर्व जिलाध्यक्ष (गोंडा) सूर्य नारायण तिवारी,उतरौला में चंद्रभान सिंह 'संचित' तथा बलरामपुर में प्रदेश अध्यक्ष, सहकारी बैंक एसोसिएशन वीरेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मेलन को संबोधित किया।
विधानसभा बलरामपुर का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन जिला पंचायत सभागार में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में सदर विधायक पल्टूराम ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी के सबसे महत्वपूर्ण कार्यकर्ता हैं,जो अपने बूथ पर पार्टी की मजबूती के लिए तन,मन और धन से समर्पित होकर कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर संगठन के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में पार्टी के लिए बलिदान देने वाले बूथ अध्यक्षों का भी उल्लेख किया।
मुख्य अतिथि वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उन्हें भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कर्मभूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है,जहां भाजपा का संगठन हमेशा मजबूत रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता अपने संगठन पर गर्व करता है और बूथ अध्यक्षों का दायित्व है कि वे पार्टी के सभी कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर सफलतापूर्वक संपन्न कराएं। साथ ही सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व देशहित और संगठन के प्रति पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. धीरेन्द्र प्रताप सिंह 'धीरू',जिला उपाध्यक्ष वरुण सिंह,जिला महामंत्री डॉ.अजय सिंह 'पिंकू', जिला महामंत्री बिंदु विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष बृजेन्द्र तिवारी,जिला उपाध्यक्ष आद्या सिंह,जिला मीडिया प्रभारी डी.पी.सिंह 'बैस',जिला मंत्री शैलेन्द्र सिंह,जिला मंत्री अरविंद तिवारी,कृष्ण गोपाल गुप्ता,संदीप उपाध्याय,आलोक पांडेय,आकाश पांडेय, अक्षय शुक्ला, सौरभ तुलस्यान सहित मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know