उतरौला बलरामपुर - आदर्श नगर पालिका परिषद उतरौला के मोहल्ला आर्यनगर में शुक्रवार की रात्रि में घरेलू कलह के चलते एक महिला ने फंदे से लटककर अपनी लीला समाप्त कर ली। पुलिस को सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मौके से मृतका के हाथ में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
पुलिस के अनुसार मोहल्ला आर्य नगर के निवासिनी रजनीसोनी ने शुक्रवार की रात्रि लगभग 8 बजे अपने कमरे में दुपट्टे काफंदा बनाकर छत के पंखे से लटक गईं। घटना के समय पति राज कुमार दुकान पर ही थे। घर में वृद्ध सास और दो छोटे बच्चे भी मौजूद रहे। काफी देर तक कमरे से बाहर न आने परिजनों को अनहोनी का शक हुआ। दरवाजा तोड़ कर देखा तो रजनी फंदे से लटकी हुई थीं। इसके बाद आस पास रहने वालों की भीड़ जुट गई।पुलिस को घटनास्थल से एक हस्तलिखित सुसाइड नोट भी मिला है। इस में रजनी ने लिखा है कि वह अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही हैं। नोट में अपने जेवर और अन्य सामान मायके वालों को सौंप ने का भी उल्लेख है। पुलिस ने सुसाइड नोट को भी जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।मृतका का मायका भी मोहल्ला आर्य नगर हनुमान गढ़ी के सामने स्थित है। पिता वीरेन्द्र सोनी ने बताया कि बेटी ने ही खुद आत्महत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। क्षेत्राधिकारी उतरौला ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की जाएगी। इस मामले को लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know