उतरौला बलरामपुर- नगर के मोहल्लागांधी नगर में स्थित एच. आर.ए. इण्टर कॉलेज में कक्षा 3 से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों की विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, वैज्ञा निक सोच और नवा चार का परिचय देते हुए विभिन्न वैज्ञानिक विषयों पर आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किये गये है।विद्यार्थियों ने सौर मंडल, दिन-रात बनने की प्रक्रिया, ज्वाला मुखी विस्फोट,किडनी की कार्य प्रणाली, जल शुद्धि करण तथा जल चक्र जैसे विषयों पर कार्यशील मॉडल तैयार किए गए हैं। बच्चों ने मॉडल की कार्य प्रणाली कासरल एवं प्रभावी ढंग से प्रदर्शन करते हुए उपस्थित लोगों को उसकी उपयोगिता भी समझाई गई है। प्रदर्श नी का अवलोकन करने पहुंचे मुख्यअति थियों, विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं प्रबन्धक ने विद्यार्थियों से उनके प्रोजेक्ट से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए हैं। बच्चों ने आत्म विश्वास और स्पष्टता के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी तैयारी और विषय की समझ का परिचय दिया। जिसकी सभी ने सराहना की।विद्या लय के प्रबन्धक ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि इस प्रकार कीगति विधियाँ बच्चों में वैज्ञा निक दृष्टिकोण, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बड़े वैज्ञानिक प्रोजेक्ट तैयार करने तथा विज्ञान के क्षेत्र मेंआगे बढ़कर देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया है।
असगर अली की खबर
हिन्दी संवाद न्यूज
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know