उतरौला बलरामपुर - नगर में स्थित शालीमार मैरिज हाल में बुधवार कोभारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्यअतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रभान सिंह'संचित' ने बूथ अध्यक्षों एवं सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि पार्टी कार्य कर्ता भाजपा की सब से बड़ी ताकत हैं। बूथ अध्यक्षों के समर्पण, मेहनत और संगठन के प्रतिनिष्ठा के कारण ही आज प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है।उन्होंने यह भी कहा कि केन्द्रऔर प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजना ओं का लाभ समाज के अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचाने में बूथ स्तरके कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका मानी गई है। राशन, विद्युत, सड़क और अन्य विकास योजना ओं से प्रदेश में तेजी से विकास हो रहा है। इस कार्यक्रम में विधा यक राम प्रताप ने "मेरा बूथ, सबसे मज बूत" का नारा देते हुए कहा कि बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव हैं।उन्हों ने आगामी चुनावों में प्रत्येक बूथ को मजबू त बनाने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वहीं पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप अनूप चन्दगुप्त ने कहा कि आगामी चुनाव को देखते हुए सभी बूथ अध्यक्ष शक्ति केन्द्र संयोजक के अलावा पार्टी के समर्पित सभी कार्य कर्ताओं को जू जाना होगा। इस कार्यक्रम को सांसद प्रतिनिधि यू पी सिंह व जिला उपाध्यक्ष देवानन्द गुप्त ने भी सम्बोधित किया। इस कार्यक्रम का संचालन विधान सभा संयोजक सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने किया। मुख्य अतिथि का उतरौला विधान सभा की सीमा पर युवा नेता शशांक कुमार वर्मा, विकास कुमार गुप्ता, आनन्द त्रिपाठी,हर्षित जाय सवाल आदि लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस 
सम्मेलन में उतरौला विधान सभा के 485 बूथ अध्यक्षों व पदाधि कारियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस दौरान संगठन को और अधि क सशक्त बनाने तथा बूथ स्तर पर सक्रियता को बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।इसअवसर पर मंडल अध्यक्ष विष्णु गुप्ता, रुपेश कुमार गुप्ता, जिलेदार पांडेय,अनिल कुमार, ब्रह्मनंद मौर्या,मेला राम वर्मा, व फरिन्द्र गुप्त श्री निवास, मनी राम,सी बी माथुर, राम चन्द्र गुप्ता, ओम प्रका श गुप्ता,रोहित कुमार गुप्ता,के के गुप्ता, हर्षित कुमार जाय सवाल के अलावा भारी संख्या भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने