उतरौला बलरामपुर -विकास खण्ड श्रीदत्त गंज के ग्राम पंचायत पुरैना बुलन्द में मंगलवार को जुलाई माह की संकुल शिक्षक बैठक प्राथमिक विद्यालय बढ़या भैंसाही में आयोजित की गई। बैठक में निपुण भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और शैक्षिक गुणवत्ता सुधार पर विस्तार रुप से चर्चा की गई।बैठक में निपुण असेसमेंट, पठन-पाठन, लेखन कौशल विकास, छात्र नामांकन वृद्धि,उप स्थिति एवं शैक्षिक गुणवत्ता के सुधार जैसे बिन्दुओं पर मंथन भी किया गया। शिक्षकों को बच्चों के अधिगम स्तर मेंसुधार लाने और निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।डायट मेंटर त्रिपु रारी ने कहा किनिपुण भारत मिशन केवल एक योजना नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य को मजबूत बनाने का भी अभि यान चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि कक्षा 3 तक प्रत्येक बच्चे को बुनि यादी भाषा एवं गणि तीय दक्षता से जोड़ना हम सभी की जिम्मे दारी है। इसके लिए नियमित आकलन और गतिविधि आधा रित शिक्षण को बढ़ा वा देने पर बल दिया गया है। डायट मेंटर विजय निगम ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार नियमित रूप से पठन-पाठन और सतत मूल्यांकन है। उन्होंने कक्षा शिक्षण को रोचक बनाने और प्रत्येक बच्चे की आव श्यकता के अनुसार शैक्षिक सहयोग देने की बात कही। साथ ही साथ छात्र उपस्थि ति बढ़ाने और अभि भावकों से निरन्तर संवाद रखने पर भी जोर दिया गया है।
डायट मेंटर राजकुमार ने कहा कि निपुण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए शिक्षकों को पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। उन्होंने लेखन कौशल विकास पठन गतिविधियों के नियमित संचालन और निपुण असेसमेंट के परिणामों केआधार पर शिक्षण रणनीति तैयार करने की आव श्यकता बताई गई है।
एआर पी मनीषपांडेय एवं उत्कर्ष मोहन ने निपुण असेसमेंट, नामांकन, उपस्थिति, लेखन कार्य तथा शैक्षिक अभिलेखों के रख रखाव के सम्बन्ध में जानकारी दी। उन्हों ने शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने का भी आह्वान किया।बैठक का संचालन डायट मेंटर त्रिपुरारी, विजय निगम एवं राजकुमार ने किया। इस अवसर पर संकुल क्षेत्र के समस्तप्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र एवं अनुदे शक उपस्थित रहे। शिक्षकों ने निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने का भी संकल्प लिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know