उत्तर विधानसभा को विकास की नई सौगात

* विधायक डा. नीरज बोरा ने किया भूमिपूजन, 122.70 लाख की सड़क परियोजना का शुभारंभ

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डा. नीरज बोरा ने मंगलवार को लखनऊ विकास प्राधिकरण द्वारा जानकीपुरम योजना, सेक्टर-जे विस्तार में लगभग 122.70 लाख रुपये की लागत से कराए जाने वाले सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ कराया।

इस परियोजना के अंतर्गत सृष्टि अपार्टमेंट से सरगम अपार्टमेंट तक, सरगम अपार्टमेंट से सुलभ आवास तक तथा स्मृति अपार्टमेंट एवं सृष्टि अपार्टमेंट के मध्य स्थित क्षतिग्रस्त सड़क का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। कार्य पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर विधायक डा. नीरज बोरा ने कहा कि जानकीपुरम क्षेत्र का समग्र विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कुर्सी रोड स्थित सुलभ अपार्टमेंट के निकट कल्याण मंडप का निर्माण स्वीकृत कराया गया है जिससे क्षेत्रवासियों को सामाजिक एवं पारिवारिक आयोजनों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, कुर्सी रोड का चौड़ीकरण कार्य प्रगति पर है जिससे आवागमन सुगम होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है तथा जनसुविधाओं से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि विकास कार्यों की यह श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में भाजपा उत्तर मंडल पांच के अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद दीपक लोधी के साथ ही सर्वश्री विवेक शर्मा, प्रवीण सिंह, अनुरोध राय, आशीष श्रीवास्तव, रितेश श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष संजय तिवारी, सी.के.वर्मा, दिव्यांशी शुक्ला, विभिन्न अपार्टमेंट्स की आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने