उतरौला बलरामपुर - सनातन धर्म एवं गौ संरक्षण के उद्देश्य से गौविदित(गो-सहस्रार्थ-धेनुमुद्रा) यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अभीमुक्तेश्वर सरस्वती '1008' जी महाराज के सान्निध्य में निकाली जाएगी।
 ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से यात्रा में शामिल होकर धर्म एवं संस्कृति के संरक्षण का सन्देश जन-जन तक पहुंचाने की अपील की है।आयोजन समिति के अनुसार यह 81वीं दिवसीय यात्रा होगी, जिसका शुभारम्भ 15 जुलाई 2026 दिन (बुधवार) को किया जाएगा। यात्रा प्रतिदिन प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ होगी। इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य गौ माता की रक्षा, सना तन संस्कृति का प्रचार- प्रसार तथा समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना है।यात्रा के दौरान विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान, प्रवचन एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किएजाएंगे। आयोजन समिति ने बताया कि 3 मई से 24 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस विशेष धार्मिक अभियान में देश भर केसंत-महात्मा एवं हजारों श्रद्धालु भी शामिल होंगे। यह कार्य क्रम का डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर चौराहे/फक्कड़ दास मन्दिर पर निकट यादव मार्केट उतरौला जनपद बलरामपुर में आयोजन  किया जाएगा। आयोज कों ने सभी धर्म प्रेमी नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि समय पर पहुंचकर यात्रा को सफल बनाएं। उनका यह भी कहना है कि यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृ ति, गौ सेवा और सामा जिक एकता कासन्देश देने का भी एक महत्व पूर्ण माध्यम है।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
              असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने