उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद सुलतानपुर में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अयोध्या मण्डल के लम्बित विकास कार्यों तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना की समीक्षा की। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए।
मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया गया कि अयोध्या मण्डल के 05 जनपदों के विकास हेतु 19,827 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 3,274 परियोजनाओं के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। मुख्यमंत्री जी ने जनप्रतिनिधिगण के अनुरोध पर कार्ययोजना में संशोधन हेतु अतिरिक्त समय देते हुए इन कार्यों की शीघ्र स्वीकृति हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा जनपद सुलतानपुर के प्रभारी मंत्री श्री गिरीश चन्द्र यादव, लोक निर्माण राज्य मंत्री श्री बृजेश सिंह, खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री श्री सतीश चन्द्र शर्मा, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री मयंकेश्वर शरण सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
.jpg)
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know