बलरामपुर, गैसड़ी- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा वांछित/वारंटी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में तथा थानाध्यक्ष महोदय थाना कोo गैसड़ी के कुशल नेतृत्व में
उoनिo देवेन्द्र प्रताप सिंह, काo सचिन कुमार द्वारा मा न्यायालय CJ(JD)/JM जनपद बलरामपुर द्वारा जारी NBW आदेश के क्रम में अoसo 381/17 धारा 3/5A/8 गोवध अधिo से संबंधित वारंटीगण 1. नसरुल्ला उर्फ चिनगुद पुत्र अब्दुल मजीद, 2. गोली पुत्र नसरुल्ला उर्फ चिनगुद निoगण मटेहना थाना कोo गैसड़ी जनपद बलरामपुर को अभियुक्त गण के घर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण उपरोक्त को माo न्यायालय रवाना किया गया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know