बलरामपुर, तुलसीपुर- पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर अभय प्रताप मल्ल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह थाना तुलसीपुर के कुशल नेतृत्व में थाना तुलसीपुर पुलिस टीम द्वारा रात्रिगश्त / संदिग्ध वाहन व व्यक्ति की चेकिंग के दौरान अभियुक्त सूरज पुत्र सत्यनरायन निवासी ग्राम कडिहार थाना जगदीशपुर जिला कपिलवस्तु राष्ट्र नेपाल द्वारा अपने सहयोगियों की सहायता से चोरी गयी 02 अदद मोटरसाइकिल के साथ गनवरिया तिराहे के पास से दिनांक 23.07.2026 को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी की गयी मोटर साईकिल रजि० सं० UP47BJ3075 व मोटरसाइकिल रजि०नं0 UP51M7587 को बरामद कर बरामदगी के आधार पर मु०अ०सं०- 96/26 धारा 317(2),317(4) बीएनएस पंजीकृत किया गया तथा गिरफ्तार अभि० सूरज उपरोक्त से पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि पूर्व में भी थाना सोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर में चोरी की गयी 01 अदद मोटरसाइ‌किल रजि० नं0 UP55L.2557 जिसे तुलसीपुर थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान छोड़कर भागना बताया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना शोहरतगढ़ में मु0अ0सं0-151/26 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। 
साथ ही साथ अभि० व उसके सहयोगियों द्वारा पूर्व में थाना तुलसीपुर क्षेत्र में 03 अन्य मोटरसाइकिलों को चोरी करना व राष्ट्र नेपाल में बेंच देना बताया गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0-76/26 व मु0अ0स0-95/26 धारा 303(2) बीएनएस में अभि० सूरज व उसके अन्य साथियों का नाम प्रकाश में लाते हुए उपरोक्त मुकदमों में धारा 317(2),317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्त सूरज उपरोक्त को मा० न्यायालय रवाना किया गया।
 गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा थाना तुलसीपुर में पंजीकृत अभियोग से संबंधित मो0 साइकिलों को नेपाल राष्ट्र में बेचना बताया गया है तथा चेकिंग के दौरान बरामद 03 मोटर साइकिल में एक मोटर साइकिल मोटर साईकिल हीरो स्पेलेन्डर वाहन सं० UP55L2557 थाना सोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर में चोरी की गयी थी दूसरी मोटर साइकिल हीरो स्पेलेन्डर वाहन सं० UP47BJ3075 अयोध्या से चोरी की गयी थी जिसके संबंध में जनपद अयोध्या में अभियोग पंजीकृत है तथा बरामद तीसरी मोटरसाइकिल के बारे जानकारी एकत्र की जा रही है।

                  हिन्दी संवाद न्यूज से
                    रिपोर्टर वी. संघर्ष
                     बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने