क्षेत्र के युवा उद्यमी विशाल धीमान ने वैज्ञानिक एवं विश्लेषणात्मक उपकरणों की सर्विसिंग और तकनीकी सहायता के क्षेत्र में कदम रखते हुए Swastik Technology and Services की स्थापना की है। कंपनी का उद्देश्य फार्मास्यूटिकल, रिसर्च, केमिकल एवं क्वालिटी कंट्रोल लैब्स को विश्वसनीय और पेशेवर तकनीकी सेवाएं प्रदान करना है।
Swastik Technology and Services द्वारा HPLC एवं GC Systems के लिए AMC (Annual Maintenance Contract), Preventive Maintenance, Breakdown Support, Parts Supply एवं Consumables Supply जैसी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कंपनी ग्राहकों को त्वरित तकनीकी सहायता, गुणवत्तापूर्ण सेवा और किफायती समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
कंपनी के संस्थापक एवं स्वामी विशाल धीमान ने बताया कि वर्षों के तकनीकी अनुभव के आधार पर उन्होंने यह पहल शुरू की है, ताकि उद्योगों को उपकरणों की खराबी के दौरान समय पर सहायता मिल सके और उनका कार्य प्रभावित न हो।
उन्होंने कहा,
"मेरा उद्देश्य ग्राहकों को भरोसेमंद, तेज और उच्च गुणवत्ता वाली तकनीकी सेवाएं उपलब्ध कराना है। Swastik Technology and Services के माध्यम से हम HPLC एवं GC उपकरणों के लिए एक विश्वसनीय सेवा प्रदाता बनने का प्रयास करेंगे।"
कंपनी विभिन्न ब्रांडों के HPLC एवं GC सिस्टम्स के लिए नियमित मेंटेनेंस, ब्रेकडाउन सपोर्ट, स्पेयर पार्ट्स एवं कंज्यूमेबल्स की सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे उद्योगों के उपकरणों का डाउनटाइम कम होगा और कार्यक्षमता बढ़ेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know