उतरौला बलरामपुर - तहसील प्रांगण में ज्येष्ठ माह के पावन बड़ेमंगल पर विशाल भंडारे के आयोजन में सामाजिक समरसता और धार्मिक सौहार्द की एक अनूठी मिसाल पेश की गई है। इस भंडारे की विशेष बात यह रही किइसका आयोजन एक मुस्लिम महिला अधिवक्ता आयशा फैजान खान के द्वारा किया गया है। उन्होंने प्रभु श्रीराम और संकट मोचन बजरंग बली के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए श्रद्धा पूर्वक भंडारे का आयो जन हुआ। मंगलवारको तहसील प्रांगण में दोप हर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला रहा इसमें अधिवक्ताओं, फरियादियों, तहसील कर्मियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कियाआने वाले सभी लोगों का स्वागत कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। आयोजक अधिवक्ता आयशा फैजान खान ने कहा कि धर्म लोगों को जोड़ने का यही एक माध्यम है, बांटने का नहीं। बड़े मंगल का पर्व सेवा, दान औरमानवता का सन्देश देता है।इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने यह आयोजन किया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रभुश्रीराम और बजरंगबली त्याग, सेवा, निष्ठा और मानव कल्याण के प्रतीक रहे। उनके आदर्श सभी लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। भंडारे के दौरा न तहसील के प्रांगण में आस्था और भाई चारे का अद्भुत संगम देखने को मिला। एक ओर बजरंगबली केजयकारों की गूंज सुनाई देने लगी वहीं दूसरी ओर विभिन्न समुदायों के लोग एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण कर आपसी प्रेम और सौहार्द का सन्देश दे रहे थे। तहसील के प्रांगण में मौजूद अधि वक्ताओं और अन्य लोगों ने इस पहल की सराहना भी की। लोगों ने कहा कि वर्तमान समय में ऐसे आयोजन समाज को एकता और भाई चारे का सन्देशदेते हैं। आम तौर पर बड़े मंगल पर हिन्दू संगठनों और धार्मिक संस्थाओं के द्वारा भंडारे होते हैं, लेकिन एक मुस्लिम महिला अधिवक्ता के द्वारा श्रद्धा औरसमर्पण के साथ कराया गया भंडारा अपने आप में विशिष्ट और प्रेरणा दाय क का एक उदाहरण है। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने इसे हिंदू- मुस्लिम एकता और आपसी सद्भाव का प्रतीक बताया। सभी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में प्रेम, विश्वास और सौहार्द की भावना को मजबूत करते हैं।
बड़े मंगल का यहआयो जन यह संदेश दे गया कि आस्था, सेवा और मानवता किसी एक धर्म या समुदाय की सीमाओं में बंधी नहीं होती। यह सभी को जोड़ने और समाज में प्रेम व भाई चारे की भावना को सशक्त बनाने का एक माध्यम है। इस अवसर परअधि वक्ता संघ अध्यक्ष प्रह लाद यादव, महामंत्री रवि शंकर मिश्रा, अखि लेश सिंह, प्रमोद कुमार सोनी, शकील अहमद शाह, मोहम्मद खलील खां, मार्कण्डे मिश्रा, अशोक कुमार दूबे, विरेन्द्र सिन्हा, निजा मुद्दीन अंसारी, मोहम्मद आरिफ खान,अजित कुमार यादव, राकेश कुमार श्रीवास्तव,आशी ष कुमार कसौधन, धर्मराज यादव, कमल किशोर गुप्ता, राधे श्याम यादव, राम सुभाष वर्मा, श्वेता सिंह, अमित कुमार श्रीवास्त व, आलोक कुमारगुप्ता मारूति नन्दन, प्रमोद कुमार सोनी, के अला वा तमाम अधिवक्ता गणो ने प्रसाद ग्रहण किया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know