जलालपुर ,अम्बेडकर नगर : मोहल्ला छाछू निवासी एवं क्षेत्र के प्रतिष्ठित युवा व्यवसायी पंकज गुप्ता (38 वर्ष) का मंगलवार सुबह एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पंकज गुप्ता, भाजपा बूथ अध्यक्ष संतोष गुप्ता के छोटे भाई थे और अपनी सादगी व मिलनसारिता के लिए जाने जाते थे। उनका अंतिम संस्कार बालाघाट पर किया गया।व्यापरियों,समाजसेवियों समेत सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने