उतरौला बलरामपुर- मारपीट की घटना में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार करने व घटना में प्रयुक्त हथियार को बरामद करने में पुलिस की निष्क्रियता के चलते ग्रामीणों में आक्रोश पनपना स्वाभा विक ही है। हांलाकि पुलिस घटना मे शामिल सात नामजदों में से छह को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद मुख्य आरोपी वाजिद अली खां अभी तक पुलिस की पकड़ से दूर है। भुक्त भोगियों ने बताया कि मारपीट की घटना मे लोहे की राड का प्रयोग किया गया था। जिसके ऊपरी सिरे पर बाइक की चेन स्पाकेट का धारदार टुकड़ा लगा हुआ था। इस मामले में गैंड़ास बुजुर्ग पुलिस की भूमि का लीपा पोती करने का आरोप ग्रामीण व परिजन ऐसे ही नहीं लगा रहे हैं। रविवार को भी थाना प्रभारी ने परि जनों का उत्पीड़न करने में कोई कसर भी नहीं छोड़ी थी। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों ने अभी दो महीने पहले बक्सरिया में एक ढाबे पर तोड़ फोड़ भी की थी, मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकि न प्रभारी निरीक्षक ने बिना कोई कार्यवाही के मामला को रफा दफा कर दिया गया था।आरो पियों ने लगभग चार महीनों से लगातार आतंक फैलाने काकाम कर रहे थे, लेकिन एक प्रापर्टी डीलर के दबाव में हर बार पुलिस आरो पियों का बचाव करती चली आ रही थी, जिस की परिणति इतनी बड़ी घटना के रूप में हुई। क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह का कहना है कि उन्हें आरोपियों के पूर्व मे किए गये कुकृत्यों की जानकारी नहीं है लेकिन इस बारआरोपि यों और उनके संरक्षकों पर ऐसी कार्यवाही होगी, कि भविष्य मे कोई दबंग सिर उठाने का साहस नहीं करेगा।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know