उतरौला बलरामपुर- पीड़ित प्रार्थी तनवीर शाह ने विपक्षी से तंग आकर जिलाधिकारी बलरामपुर को एक प्रार्थना पत्र देकर कहा कि हमारे भूमि कीगाटा संख्या 1571 के भूमि धर को राजस्व विभाग में तैनात अमीन इमामु द्दीन उर्फ जैन पर जबरन भूमि कब्जा व दबंगई करने का आरोप लगाते हुए   कार्यवाही करने की मांग की है। प्रार्थी तनवीर शाह पुत्र कल्लू शाह, निवासी मोहल्ला सुभाष नगर, उतरौला ने पत्र में लिखा है कि वह ग्राम उतरौला ग्रामी ण में स्थित गाटा संख्या 1571 का भूमिधर है। उसके गाटे से सटा गाटा संख्या 1565 इमामुद्दीन उर्फ जैन पुत्र कमालुद्दीन का है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि इमामु द्दीन अपने अंश से अधिक भूमि पर पहले से काबिज है। प्रार्थी ने अपने गाटे का विधिक सीमांकन कराया है और लेखपाल ने रिपोर्ट भी दे दी है। न्यायालय से रिपोर्ट पुष्ट होने पर पत्थर नसब किया गया है।  प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि विपक्षी इमामुद्दीन ने विधिक रूप से स्थापि त सीमा चिह्न को उखा ड़कर नष्ट कर दिया है और फौजदारी पर आमादा है। तनवीर शाह का कहना है कि विपक्षी राजस्व विभाग में अमीन पद पर कार्य रत है और वर्तमान में तहसील उतरौला में ही नियुक्त है। अपने राज कीय पद का लाभ लेते हुए वह डेढ़ साल से प्रार्थी को तहसील का चक्कर लगवा रहा है। प्रार्थी आई जीआर एस पर भी चार से पांच बार शिकायत कर चुका है।  
पीड़ित ने जिलाधिकारी से विपक्षी के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र परजिलाधि कारी कार्यालय की मुहर भी लगी है, और जांचो परांत कार्यवाही के लिए अग्रसारित भी किया गया है।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने