अंबेडकरनगर ,उत्तर प्रदेश। यहाँ दहेज की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी पति अपने माता-पिता के साथ घर से भाग निकला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह घटना कटका थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गाँव की है। गाँव निवासी विनोद की शादी प्रेमशिला (21) से 20 अप्रैल 2026 को हुई थी। मृतका के पिता रामप्यारे निषाद (निवासी राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र ) ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही दहेज में मोटरसाइकिल और 50 हजार रुपये के लिए उनकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था।

आरोप है कि शुक्रवार देर रात पति विनोद ने प्रेमशिला की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद विनोद ने डायल 112 पर पत्नी के आत्महत्या करने की सूचना दी और अपने पिता रामलाल व माँ धनसीरा के साथ घर से भाग गया।

रात करीब 1.00 बजे पुलिस मौके पर पहुँची, जहाँ महिला का शव बेड पर पड़ा मिला। उसके चेहरे समेत पूरे शरीर पर चोटों के निशान थे। शनिवार सुबह सूचना मिलने पर मृतका के मायकेवाले मौके पर पहुँचे। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सीओ अनूप सिंह ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की जाँच कर रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने