बलरामपुर- पुलिस अधीक्षक बलरामपुर  विकास कुमार द्वारा थाना कोo नगर क्षेत्रांतर्गत राप्ती नदी से बरामद महिला शव की घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गए निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर संतोष कुमार मिश्रा के नेतृत्व में आज दिनांक 13.06.2026 कोo थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा राप्ती नदी से बरामद महिला शव के संबंध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत *मु0अ0सं0 138/2026* धारा *80(2), 85 एवं 238 बीएनएस* से संबन्धित 04 अभियुक्त 1.राकेश कुमार वर्मा पुत्र दिनेश कुमार 2.दिनेश कुमार पुत्र स्वर्गीय रामसागर 3.सरिता वर्मा पुत्री दिनेश कुमार 4. कान्ती देवी पत्नी दिनेश कुमार निवासीगण ग्राम कान्दभारी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। 
घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 12.06.2026 को थाना कोतवाली नगर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि सिरिया के पास राप्ती नदी में एक महिला का शव दिखा है। उक्त सूचना पर तत्काल स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया गया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त कराने पर ज्ञात हुआ कि मृतका की पहचान निवासी रामपुर ग्रन्ट कुर्मी डिहवा, थाना सादुल्लानगर, जनपद बलरामपुर के रूप में हुई। मृतका के पिता से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उनकी पुत्री का विवाह दिनांक 29.04.2025 को राकेश वर्मा पुत्र दिनेश वर्मा निवासी ग्राम कान्दभारी, थाना कोतवाली नगर, जनपद बलरामपुर के साथ हुआ था। पिता पक्ष द्वारा सूचित किया गया कि विवाह के पश्चात मृतका को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया गया एवं मारते पीटते थे तथा मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों द्वारा उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर *मु0अ0सं0 138/2026* धारा *80(2), 85 एवं 238 बीएनएस* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई।

               हिन्दी संवाद न्यूज से
                रिपोर्टर वी. संघर्ष
                   बलरामपुर। 


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने