बलरामपुर- जनपद में आयोजित थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक विकास कुमार की अध्यक्षता में थाना कोतवाली उतरौला में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान आमजन एवं फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा उनके प्रभावी निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना स्तर पर प्राप्त प्रार्थना-पत्रों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है तथा प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ किया जाना चाहिए।
बैठक के दौरान भूमि संबंधी विवादों एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े संवेदनशील मामलों की विशेष समीक्षा की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर जांच करे तथा तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करे, जिससे विवादों का स्थायी एवं प्रभावी समाधान हो सके।
उन्होंने कहा कि थाना समाधान दिवस का उद्देश्य आमजन को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु स्थानीय स्तर पर प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ करें।
इस अवसर पर राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
हिन्दी संवाद न्यूज से
रिपोर्टर वी. संघर्ष
बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know