पूर्वांचल विकास निधि के अंतर्गत जौनपुर की 37 परियोजनाओं के लिए 435.76 लाख रूपये मंजूर
लखनऊ: 12 जून, 2026
प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वांचल विकास निधि (राज्यांश) के अंतर्गत जनपद जौनपुर की 37 परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए 435.76 लाख रूपये मंजूर किए हैं। इस संबंध में जारी शासनादेश की प्रति जिलाधिकारी, जौनपुर को प्रेषित कर दी गयी है।
शासनादेश के अनुसार मंजूर की गई धनराशि से जौनपुर के वि0ख0 रामपुर, मड़ियाहूं, महराजगंज, बदलापुर, सिकरारा, मछलीशहर, जलाजपुर, सुजानगंज, केराकत, रामनगर, करंजाकला, बक्सा, बरसठी, शाहगंज, सुइथाकला तथा डोभी में सी0सी0 रोड निर्माण कार्य, संपर्क मार्ग नव निर्माण कार्य, नाले पर पुल निर्माण कार्य तथा पिच रोड का निर्माण कार्य कराया जाएगा।
सम्पर्क सूत्र-आशिया खातून

एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know