उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला के सभागार में केन्द्र सरकार के सेवा, सुशासन और जन कल्याण के12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में संचालित "समेकित जनकल्याण एवं जन जागरूकता अभियान" के तहत आयोजित तीन दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारम्भ विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित भी किए, तथा लोगों से स्वास्थ्य सेवाओं और विभिन्न सरकारी जन कल्याणकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान भी किया। इस कार्य क्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीब किसान,महिला, युवा और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य,शिक्षा, आवास, स्वच्छता और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए गए हैं, जिनका लाभ अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और उनका लाभ लेने की अपील की है।
शिविर के दौरान विधा यक ने विभिन्न विभागों के द्वारा लगाई गई प्रद र्शनी का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नवजात शिशु ओं का अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराया, तथा धात्री माताओं को पुष्टाहार किट वितरित कर उनका उत्साह वर्धन किया। स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महि पाल चौधरी, खण्ड विकास अधिकारी अवनीन्द्र कुमार,भाज पा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार वर्मा, मंडल अध्यक्ष फरिंद्र गुप्त, मंडल महामंत्री आनन्द दद्दन त्रिपाठी,चिकित्सा अधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, कर्मचारी गण तथा अन्यजनप्रतिनिधि एवं भाजपा के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

                 हिन्दी संवाद न्यूज से
                असगर अली की खबर
                  उतरौला बलरामपुर। 

     

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने