उतरौला बलरामपुर आने वाले माहे मोहर्रम के पर्व पर निर्वाहन के दौरान आने वाली सम्भावित समस्याओं के समाधान हेतु इमामिया ट्रस्ट के अध्यक्ष ऐमन रिज़वी के नेतृत्व में छः सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को सम्बोधित उपजिलाधिकारी उतरौला मनोज कुमार सरोज को सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि मोहर्रम के दौरान निकलने वाले जुलूस के मार्गों पर वाटर सप्लाई लाइन बिछाने के लिए खुदाई से जर्जर हुए मार्गो व नाली की मरम्मत कराए जाने की मांग की है जुलूस मार्गो पर लटक रहे, विद्युत तारों को सही कराने के अलावा मोहर्रम में लंगर (भंडारा) आदि के लिए गैस सिलेंडरों की पर्याप्त व्यवस्था कराने, साफ सफाई, प्रकाश, सुरक्षा के अलावा कई अन्य व्यवस्थाएं सुदृढ़ कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर अनीसुल हसन एडवोकेट,मोहर्र म कमेंटी के अध्यक्ष डॉक्टर अली नवाज, सैय्यद नुसरत हुसैन, हैदर अब्बास, शव्वाल के अलावा शिया कमेंटी के तमाम लोग मौजूद रहे। उपजिला धिकारी मनोज कुमार सरोज के द्वारा सभी समस्याओं के निस्ता रण करने का आश्वासन दिया।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know