बलरामपुर-  14 जून। विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि स्वैच्छिक रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। एक यूनिट रक्त कई लोगों को नया जीवन देने में सहायक बन सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।
आयोजित शिविर में कुल 22 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले सभी दानदाताओं का स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मान किया गया। 
सीएमओ ने बताया कि सुरक्षित एवं पर्याप्त रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्वैच्छिक रक्तदान अत्यंत आवश्यक है।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
               रिपोर्टर वी. संघर्ष
                  बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने