उतरौला बलरामपुर - विकास खण्ड उतरौला के ग्राम पंचायत मटेरि या कर्मा डीह में 6 जून से विद्युत पोल गिर जाने के कारण लगभग 25 घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। एक सप्ताह से बिजली के न आने से ग्रामीणों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गर्मी के मौसम में पेयजल, पंखे और अन्य दैनिक कार्यों के लिए लोग काफी परेशान होने से ग्रामीणों में विरोध व्याप्त है। ग्रामीणों ने बताया कि गिरे हुए पोल से जाने वाली लाइन कर्मा मन्दिर तक विद्युत आपूर्ति करती है। पोल गिरने के बाद से मन्दिर परिसर में भी अंधेरा सा बना हुआ है। धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
ग्रामीणों का आरोप है कि पोल गिरने की सूच ना कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों को दी गई, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है। विभागीय उदासीनता के चलने से नाराज लोगों का कहना है कि यदि जल्द नया पोल लगाकर आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उन्हें आन्दोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
बिजली की कटौती से मोहम्मद उमर, सुख देव, जैनुल्लाह, अब्दुल्लाह, करम मोहम्मद, करम हुसैन, राम सूरज, विजय पाल, विष्णु, श्रीराम, मनी राम,अनिल कुमार मौर्य, राजमणि, कल्लू मौर्या, गुलशरण मौर्या, राम भगेलू, अजोरे मौर्या, अधारे मौर्या, फेरू, मनोहर, शेट्टी राम, राम आशीष और मुबारक अली के अला वा लगभग 25 परिवार प्रभावित हैं।ग्रामीणों ने उच्चाधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर अविलम्ब नया पोल स्थापित कर विद्युत आपूर्ति को बहाल करने की मांग की है।

              हिन्दी संवाद न्यूज से
             असगर अली की खबर
               उतरौला बलरामपुर। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने