उतरौला बलरामपुर - गुरुवार को तहसील अन्तर्गत ग्राम बड़हरा कोट में ग्राम सभा के रास्ते की भूमि पर अनधिकृत कब्जा करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने अपना सख्त रुख अपनाते हुए कार्य वाही तेज कर दी है। प्रशासन की लगातार हो रही कार्यवाही से कब्जा धारकों में भय का माहौल व्याप्त है। रास्ते की भूमि जिसका गाटा संख्या 662 पर तहसीलदार न्यायालय के द्वारा बेदखली आदेश के बावजूद भी अवैध कब्जे को हटाने की कार्यवाही नहीं की गई जिसको राजस्वविभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर कब्जा धारक सन्त राम के द्वारा रास्ते पर बनाए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया इस कार्यवाही से प्रशा सनिक अधिकारियों की मौजूदगी में पूरे क्षेत्र पर निगरानी की गई तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया।अवैध निर्माण हटाए जाने के बाद ग्राम सभा की भूमि को कब्जा मुक्त करा लिया गया। इस सम्बन्ध मेंउपजिला धिकारी मनोज कुमार सरोज ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार ग्राम सभा सार्वजनिक मार्गों तथा अन्य सरका री भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने यहस्पष्ट कर दिया कि ग्राम सभा की भूमि पर अवैध तरीके से कब्जा करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्यवाही की जायेगी और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन की इस कार्यवाही से क्षेत्र में अवैध कब्जा धारकों में हड़कंप सा मचा हुआ है, वहीं ग्रामीणों ने सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त कराने की पहल की है।
हिन्दी संवाद न्यूज से
असगर अली की खबर
उतरौला बलरामपुर।
एक टिप्पणी भेजें
If you have any doubts, please let me know